मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव व सदस्यता अभियान का शुभारंभ, डिण्डौरी में कार्यक्रम आयोजित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव व सदस्यता अभियान का शुभारंभ, डिण्डौरी में कार्यक्रम आयोजित


 आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 20 अप्रैल,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर तक सदस्यता व चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

इसी क्रम में आज डिण्डौरी जिले में सदस्यता अभियान लांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल से विशेष रूप से पधारे चुनावी प्रक्रिया के कोऑर्डिनेटर अंकित यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद इकबाल, मण्डलम अध्यक्ष विक्की खान, पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, वैभव कृष्णा परस्ते, ओमप्रकाश मसराम, अमृत मरावी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतांत्रिक तरीके से संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।

भारतीय युवा कांग्रेस के रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, यह देश का पहला राजनीतिक संगठन है जो अपने आंतरिक चुनाव पारदर्शी रूप से आयोजित कर रहा है। यह कदम राहुल गांधी के नेतृत्व में लिया गया एक बड़ा लोकतांत्रिक प्रयास है। IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इसे भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन की शुरुआत बताया है, जहां नेता नामांकन से नहीं बल्कि चुनाव द्वारा चुने जाएंगे।


सदस्यता और नामांकन अभियान 27 अप्रैल से 6 मई 2025 तक चलेगा। चुनाव में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी कट-ऑफ डेट 27.04.1990 से 26.04.2007 निर्धारित की गई है।

चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है। साथ ही, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

युवा कांग्रेस सभी युवाओं को आमंत्रित करती है जो ईमानदारी और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करने का संकल्प रखते हैं। अधिक जानकारी और प्रक्रिया संबंधी विवरण www.ycea.in पर उपलब्ध हैं।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।