राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 6 अप्रैल,डिंडोरी जिले के मंडल शाहपुर के सभी शक्ति केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के द्वारा बूथ दुहनिया में सभी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराते हुए, एक दूसरे को मीठा खिलाते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई! इसी प्रकार शक्ति केंद्र पलकी के बूथ पलकी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श मनोहर सिंह ठाकुर, रघुवीर ठाकुर,कमलेश साहू,द्वारका वनवासी,शंकर ठाकुर,के द्वारा बाइक रैली का आयोजन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के घर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराया गया एवं शक्ति केंद्र पलकी के शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश ठाकुर के द्वारा बूथ मुडिया कला में बूथ अध्यक्ष अनेक लाल मरकाम, एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जियालाल झरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम लाल नागेश, कैलाश मसराम, कोप लाल झरिया,मानसिंह कुंजाम बोथ सिंह बालरे,पन्नेलाल और भी बूथ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिंदाबाद के नारे लगाते हुए, एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गई, ऐसे ही शक्ति केंद्र पलकी के बूथ विदयपुर में भाजपा नेत्री कामता बरकड़े के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया!