चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 1 अप्रैल,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक  राकेश सिंह उईके पिता  रतुपाल सिंह उईके निवासी ग्राम लुगदरा माल की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पिता रतुपाल सिंह उईके को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मृतक राकेश सिंह उईके की मृत्यु 29 मई 2024 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार मृतक  राजेश पिता गिरवर सिंह निवासी ग्राम घुसिया माल की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पिता गिरवर सिंह को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मृतक राजेश की मृत्यु 28 मई 2024 को नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

      मृतक  अंशुल पिता राम सिंह निवासी ग्राम बीजा की टंकी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पिता राम सिंह को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मृतक अंशुल की मृत्यु 01 जून 2024 को टंकी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार मृतक  भुख्खी बाई पति भूरा निवासी ग्राम नुनखान की कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पति भूरा यादव को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मृतक भुख्खी बाई की मृत्यु 28 अगस्त 2024 को कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।