आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 15 अप्रैल,अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी, कर्मचारी संगठन (अपाक्स) जिला डिण्डौरी इकाई में संगठनात्मक मजबूती और क्रियाशीलता हेतु जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद गवले ने संगठन के संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के विभिन्न विकासखंडों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति आदेश के अंतर्गत राजेन्द्र झारिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हरिओम चौकसे को सचिव तथा महेश सिंह चन्देल को सह-सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर केशव प्रसाद बर्मन को नियुक्त किया गया है। संगठन के महामंत्री पद पर दो व्यक्तियों को नियुक्त किया गया है – के.पी. साहू और जितेन्द्र रजक।
इसके अतिरिक्त, अजीत परस्ते, गिरीश वास्पे, खेमचन्द पड़वार, प्रकाश झारिया, श्रीमति ज्योत्सना मरावी और ऋषभ जंघेला को भी संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुल 12 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें राजेन्द्र सिंह पेंद्रो, भागीरथ यादव, अयूब खान, दिगम्बर सिंह चौहान, लक्ष्मी प्रसाद हथेशवर, मायाराम बर्मन, प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, कुलदीप उईके, आदित्य नारायण तेकाम, जयप्रकाश धुर्वे और लखन सिंह तेकाम शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद गवले ने इस अवसर पर सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों और हितों की पूर्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।