ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 4 अप्रैल, जिले के ग्राम केवलारी में नर्मदा तट स्थित त्यागी आश्रम में 9दिवसीय अखंड श्री राम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आस पास के क्षेत्रीय श्रद्धालु जनों और अन्य जिले से भी भक्त जन पहुंच कर धर्म लाभ अर्जित करते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजन की तारीख 5 से 13अप्रैल बताई गई है। श्री राम नवमीं एवं हनुमान जयंती पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में संत महात्माओं का आगमन और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आश्रम के मुख्य एवं महान संत श्री बालक दास त्यागी जी के पावन सानिध्य में यह आयोजन प्रतिवर्षानुसार किया जा रहा है संत श्री लगभग पन्द्रह बीस वर्षों से नर्मदा तट स्थित आश्रम में धूना तपस्या कर रहे हैं। जिनके पावन सानिध्य में अनेकों वृहद धार्मिक आयोजन नर्मदा जी के पावन तट पर होते रहते हैं। आयोजन के दौरान भंडारे की व्यवस्था भी की गई। रामधुन मंडलियों के रूकने एवं प्रसाद की व्यवस्था भी आश्रम द्वारा की गई है। आश्रम के सदस्यों ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर सभी भक्तजन धर्म लाभ अर्जित करें।