शाहपुर मंडल में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शाहपुर मंडल में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न

राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 29 मार्च,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोहर ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता की उपस्थिति में सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर पुष्पहार एवं तिलक वंदन कर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वक्ता मनोहर ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एक राष्ट्र एक चुनाव के केंद्र की मोदी सरकार के एजेंडे को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है ताकि समय संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे इन्हीं उद्देश्यों को लेकर मंडल द्वारा पंचायत स्तर पर गांव गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को प्रस्ताव भेजने का कार्य किया जाना है बैठक में राघवेंद्र ठाकुर ,नीरज रजक ,प्रेम लाल बनवासी , अमृतलाल मरावी ,जोहन सिंह धुर्वे ,प्रकाश सिंह परस्ते ,आनंद मलवे ,सकोप सिंह सैयाम ,धनेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।