आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 8 मार्च,मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, जिला शाखा डिंडोरी के तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि तेकाम के नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने माननीय कलेक्टर नेहा मारव्या, पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भारती मेरावी को पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संयुक्त मोर्चा के तहत विभिन्न कर्मचारी संघों के जिलाध्यक्षों में रेवा सिंह कुशराम (तृतीय कर्मचारी संघ), प्रकाश सिंह चंदेल (लघु वेतन कर्मचारी संघ), रत्नेश नामदेव (लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ), मनेंद्र सिंह उददे (शासकीय शिक्षक संघ), देवेन्द्र दीक्षित (आजाद अध्यापक शिक्षक संघ), राजेन्द्र मंडावी (पशु चिकित्सा संघ), गणेश गवले (आपक्स संघ), राजकुमार साहू (राज्य कर्मचारी संघ), सोहन साहू (पटवारी संघ), आशिक ओलाडी (वाहन चालक संघ), नारायण बनवासी (टेकनेशियन संघ) और सुमन बघेल (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके योगदान को सराहते हुए, समाज में समानता और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। संयुक्त मोर्चा ने प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने का समर्थन किया।