डिण्डौरी जिले में शैक्षणिक संस्थानों के लिए नयी समय सारणी का आदेश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिण्डौरी जिले में शैक्षणिक संस्थानों के लिए नयी समय सारणी का आदेश


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 31 मार्च, जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर ने शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब 1 अप्रैल 2025 से स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोपहर 12:00 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएँ संचालित नहीं की जाएंगी। हालांकि, मूल्यांकन कार्य अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे।

यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों से इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।