सेवा निवृत्ति पर फूलमाला पहनाकर और शाल-श्रीफल भेंटकर दी विदाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सेवा निवृत्ति पर फूलमाला पहनाकर और शाल-श्रीफल भेंटकर दी विदाई


 आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 30 मार्च, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा के प्राचार्य सुभाष चंद्र  सोनी के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विद्यालय स्टाफ द्वारा एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी का तिलक बंदन कर फूल माला व श्रीफल शाल भेंट कर स्वागत किया गया एवं आकर्षक व जीवनोपयोगी उपहार  देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी एक कर्मठ, सामान्यनिष्ठ,प्रेरणास्रोत मृदुभाषी व शिक्षा प्रेमी प्राचार्य हैं। छात्र छात्राओं की शैक्षणिक विकास एवं संस्कृति तथा अनुशासन प्रदान करने में सदैव तत्पर रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रयपुरा में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने इस 37 वर्ष के कार्यकाल के दौरान निस्वार्थ भाव से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाऐं दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी ने उपस्थित शिक्षक, शिक्षिका, छात्र-छात्राओं, एवं अभिभावक का आभार प्रकट किया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा, शहपुरा उत्कृष्ट प्राचार्य,सेवानिवृत्त प्राचार्य सी पी पाठक, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एस पी तिवारी,ग्राम के वरिष्ठ गणमान्य एवं भूमि दानदाता दयाल सिंह मरावी,संकुल केंद्र कछारी के सभी संस्थाओं के स्टाफ व ग्राम के  गणमान्य नागरिक,सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।