मधुमक्खियों के हमले से मजदूर की मौत, कई घाय - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मधुमक्खियों के हमले से मजदूर की मौत, कई घाय


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 31 मार्च,शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलगांव में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में 50 वर्षीय मजदूर फगुआ धुर्वे की मौत हो गई, जबकि अन्य कई मजदूर घायल हो गए।

घटना के अनुसार, ग्राम देवरी से 13 मजदूर फसल कटाई के लिए बिलगांव पहुंचे थे। आधे दिन के काम के बाद जब मजदूरों को भूख लगी तो उन्होंने खेत के पास लगे पेड़ के नीचे आग जलाकर भोजन पकाना शुरू किया। आग से निकलने वाला धुआं पास के जामुन के पेड़ तक पहुंचा, जहां मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था।

धुएं से परेशान मधुमक्खियों का झुंड मजदूरों पर टूट पड़ा, जिससे खेत में अफरातफरी मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के डंक से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों का रेस्क्यू कर उन्हें शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाजरत दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।