ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 19 मार्च,डिण्डौरी, जिलान्तर्गत विकास खंड डिण्डौरी के ग्राम अझवार सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों के त्यौहार होली का पंच दिवसीय होलिका उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिकादहन के बाद से फाग गीत, राईगीत होली गीत हुरियारों के टोली के द्बारा गाए जा रहे हैं। जिसका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं।और लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की मंगल कामना कर रहे हैं। अझवार में पांच दिनों तक विशेष रूप से होलिकात्सव मनाया जाता है। जिसमें ग्रामीण पांच दिनों तक फाग गीत, राई गीत, होली गीत ग्रामीणों के घरों में गाते हैं। एक दूसरे को रंग लगा कर खुशी का इजहार करते हैं। रंगपंचमी के दिन बस स्टैण्ड दुर्गा चौक परिसर में विशेष होली मिलन और फाग गीत, का कार्य क्रम रहता है। जिसमें सभी ग्रामवासी हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं। और यहीं से होली पर्व का समापन हो जाता है। आस पास के क्षेत्रों से भी हर्षोल्लास से होली पर्व मनाए जाने की जानकारी मिल रही है।