धर्म परिवर्तन के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

धर्म परिवर्तन के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 4 मार्च,जिले के ग्रामीण क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। ऐसा ही एक मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया, जहां ग्रामीणों को लालच और धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों ज्ञान सिंह उर्वेती (ग्राम उफरी) और अर्जुन लाल यादव (ग्राम खिरसरी) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299(3)(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की थी कि ज्ञान सिंह उर्वेती और अर्जुन लाल यादव गांव के लोगों को धन का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। आरोपियों ने कहा कि धर्म परिवर्तन करने पर उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो लोग धर्म परिवर्तन से इनकार कर रहे थे, उन्हें धमकाया जा रहा था। आरोपियों ने कथित तौर पर ग्रामीणों के धर्म और भगवान का अपमान किया और रविवार को आयोजित ईसाई धर्म के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव डाला।

गांव के लोगों का कहना है कि इस घटना से स्थानीय धार्मिक माहौल खराब हो रहा है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने गंभीरता से इस मामले को लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

गाड़ासरई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कोई इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।