सहायक आयुक्त कार्यालय के सहायक ग्रेड 02 पी.एल. ककोडिया निलंबित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सहायक आयुक्त कार्यालय के सहायक ग्रेड 02 पी.एल. ककोडिया निलंबित


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 28 मार्च,सहायक आयुक्त, जनजाति कार्यालय डिंडौरी में पदस्थ सहायक ग्रेड 02  पी.एल. ककोडिया को आदेश की अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर नेहा मारव्या द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान  ककोडिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, करंजिया निर्धारित किया गया है।
संबंधित नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कार्यालय में अनुशासन और आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अनुशासनहीनता व आदेशों की अवहेलना करने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।