राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 7 फरवरी,शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बढ़ईगढ गांव में गुरुवार को साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा निकाल कर साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा दुख की शुरुआत हुई, पहले दिन कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं एवं कन्या सर पर कलश धारण कर गांव का भ्रमण किया। 6 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। कथावाचक लेख राम शास्त्री कस्तूरी देवरी के द्वारा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा। (श्री श्री 108 श्री भगत गिरी बच्चू महाराज) के सानिध्य में बढ़ईगढ गांव में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है अतः सभी भक्त जनों से निवेदन है की तन मन धन से सहयोग कर धर्म लाभ लेवें कथा आयोजन यजमान में सपरिवार ने धर्म प्रेमियों व श्रद्धालु जनों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करनें की प्रार्थना की है।