आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 12 फरवरी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश ठाकुर और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश राज को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जारी आदेश में उल्लेखित है कि 12 फरवरी 2024 को कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश ठाकुर और मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती कमलेश राज बैगर सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उक्त चिकित्सा अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जा रही उपरोक्तानुसार लापरवाहियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी कर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 07 के तहत इनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई और नोटिस प्राप्ति के तत्काल उपरांत स्पष्टीकरण तर्कसंगत साक्ष्यों के साथ इस कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही को जाएगी।