आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 1 फरवरी, कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज विकासखंड करंजिया का भ्रमण किया। उन्होंने मत्स्य विभाग के तहत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। जिसमें बताया गया कि विभाग द्वारा हितग्राही गंगा सिंह भगवान सिंह ग्राम रूसा जनपद पंचायत करंजिया के प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत निर्मित तालाब विगत तीन वर्षों से मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें तालाब से प्रतिवर्ष 2-3 लाख रूपये की आमदनी प्राप्त हो रही है। विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड राशि 2.00 लाख रूपये भी मुझे प्रदाय किया गया है, साथ ही आत्मा परियोजना अन्तर्गत 20,000 रूपये की पुरस्कार राशि भी प्रदाय की गई है, मछली पालन से मेरी आजीविका एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उक्त भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनिल राठौर, एसडीएम बजाग सुश्री भारती मेरावी,सहायक संचालक मत्स्योद्योग राकेश चंदेल, मत्स्य निरीक्षक हरिचरण विश्वकर्मा, मत्स्य निरीक्षक विशाल शरणागत आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।