एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी (रविवार) को आयोजित जाएगी डिंडौरी जिला मुख्यालय में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी (रविवार) को आयोजित जाएगी डिंडौरी जिला मुख्यालय में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र

परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए किया गया कंट्रोल रूम स्थापित


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 14  फरवरी,मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक होगा। परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। 


ये परीक्षा केंद्र बनाए गए


शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय, डिंडौरी, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय डिंडौरी, डिंडौरी जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए उक्त 2 केंद्र बनाए गए हैं।


परीक्षा के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम


परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षा संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय डिंडौरी (अधीक्षक कक्ष) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख  रेवाराम झरिया मो.नं. 9329331275, राजस्व निरीक्षक  बृजभान सिंह मार्को मो.नं. 964446592, सहायक ग्रेड 3  आशीष धुर्वे मो.नं. 9575472495 और भृत्य मनीष रावत की ड्यूटी लगाई गई है। इन नंबर पर परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या कोई शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक नियुक्त

     परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्र शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडौरी के लिए केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य शासकीय एकलव्य विद्यालय डिंडौरी  राजेश तोमर मो.नं. 9303414072 और पर्यवेक्षक  देवप्रकाश उइके के शासकीय कॉलेज अमरपुर मो.नं. 9691264631 और शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय डिंडौरी के लिए केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य  एस.के द्विवेदी मो.नं. 9424729700 एवं पर्यवेक्षक डॉ. पार्वती कुशराम शासकीय चंद्र विजय कॉलेज डिंडौरी मो.नं. 8319304643 को नियुक्त किया गया है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।