एमपी में के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ छाया रहेगा कोहरा,
गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 22 नवम्बर,डिन्डोरी में तापमान 7 डिग्री छूने लगा है,मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राजस्थान में बने चक्रवात के कारण चल रही सर्द हवाएं मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसी कारण मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, हवाओं के साथ नमी आने के कारण कोहरा और धुंध छा रही है।
डिंडोरी जिले में भी ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को गूगल के अनुसार तापमान 7 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है। ऐसे में साफ जाहिर है की आने वाले दिनों में ठंड की स्थिति कैसी रहेगी सुबह 5 से 6 बजे के बीच कोहरे के कारण साफ दिखाई नहीं पड़ता। ठंड के बढ़ने के बावजूद भी अभी तक नगर परिषद के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इसके बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में नमी आने के कारण बादल छाए रह सकते हैं। इसके प्रभाव से तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं प्रदेश की तरफ आ रही हैं। यही कारण है कि रात के तापमान में गिरावट हो रही है।