आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 25 नवम्बर,शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम शाला अंग्रेजी माध्यम डिंडोरी राष्ट्रीय सेविका समिति डिंडोरी के द्वारा रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी के बारे में बताया गया।
इसी तारतम्य में वन स्टॉप सेन्टर (सखी) डिंडोरी के उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा महिला हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के विषय में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओं ने बाल विवाह पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस दौरान बाल विवाह रोकने हेतु शपथ दिलाई गई।