दिव्यांग बच्चों ने लगाई दौड़, की पेंटिंग, बनाई रंगोली और कुर्सी दौड़ में हुए सम्मिलित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दिव्यांग बच्चों ने लगाई दौड़, की पेंटिंग, बनाई रंगोली और कुर्सी दौड़ में हुए सम्मिलित


 विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विजेता प्रतिभागियों का जिला स्तर हेतु चयन


आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 28 नवम्बर,शहपुरा। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र डिण्डौरी के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्व दिव्यांग दिवस के शुभ अवसर पर खंड स्तरीय दिव्यांगजन विद्यार्थियों की खेलकूद साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र शहपुरा द्वारा स्थानीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में किया गया।

एमआरसी हुकुम झारिया ने बताया कि खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के समस्त दिव्यांग विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रथम द्वितीय व तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जिसमें गीत में प्रथम स्थान भगवती झरिया एवं द्वितीय स्थान आयुष साहू एवं तृतीय स्थान माध्यमिक शाला बिजोरी से दौड़ में प्रथम स्थान मोहित, कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान सीएम राइज स्कूल शहपुरा के फूलसिंह, सोनम झारिया नृत्य एवं डांस में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान विद्या झरिया चित्रकला में प्रथम स्थान विवेक साहू द्वितीय स्थान विराट चक्रवर्ती तृतीय स्थान अंश अग्रवाल, रंगोली  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परमेश्वरी एवं द्वितीय स्थान पब्लिक संस्कार स्कूल से तुलसी परस्ते, तृतीय स्थान में सुहाना झारिया रहे।


ये रहे उपस्थित

 पीडी पटेल बीईओ गुरुप्रसाद साहू बीआरसीसी संदीप सोनी प्राचार्य एवं जनशिक्षा केंद्र प्रभारी बीएसी म लाजवंती जीवनानी राजकुमार गुप्ता तनवीर  केके तिवारी जनशिक्षक अश्विनी साहू अमर उलाड़ी संजय साहू दिनेश साहू हरिशरण साहू कृपाल माकों रामकुमार मरकाम हरि परस्ते सुरेश परस्ते ओमकार सैयाम प्रताप मरावी भुनेश्वर रजक चित्रेश सेन मानिक झारिया सतीष पाठक राहुल पाठक वर्षा त्रिपाठी रोशनी साहू अनुपमा, चित्रा धुर्वे बिल्सरे मेम सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं पालकगण उपस्थित रहे मंच संचालन अश्विनी साहू द्वारा किया गया।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।