महावती धुर्वे उत्तर प्रदेश में कर रही प्रदेश का प्रतिनिधित्व। 68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन एथलेटिक्स की राष्ट्रीय स्पर्धा लखनऊ उत्तर प्रदेश में हो रही है - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

महावती धुर्वे उत्तर प्रदेश में कर रही प्रदेश का प्रतिनिधित्व। 68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन एथलेटिक्स की राष्ट्रीय स्पर्धा लखनऊ उत्तर प्रदेश में हो रही है


 गणेश पाण्डे की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 27 नवम्बर,कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 24-25 के  अनुसार जिले में शालेय खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।             68 वीं शालेय एथलेटिक्स की  स्पर्धा लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिनांक 26 से 30 नवंबर  2024 तक आयोजित की जा रही है,। जिसमें जिले का खिलाड़ी छात्रा महावती धुर्वे पिता सरजू सिंह  सीएम  राइज विद्यालय शहपुरा की छात्राएं मध्य प्रदेश के  दल से तवा फेंक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लें रही है।पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य विभाग ने जानकारी में बताया कि  खिलाड़ी छात्रा ने विद्यालय, विकासखंड ,जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर तक  कुल सात स्तरों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। जिसमें उनके खेल कौशल और दक्षता  को देखते हुए विधा विशेषज्ञों ने  चयनित किया है। 19से 23 नवंबर2024 तक उज्जैन में विशेष कोचिंग प्राप्त करने के बाद 24 नवंबर को मध्य प्रदेश का दल राष्ट्रीय स्पर्धा लखनऊ के लिए रवाना हुआ। एथलेटिक्स कोच नवीन खरगाल के कुशल प्रशिक्षण, कठिन मेहनत एवं मार्गदर्शन से विद्यालय ,जिला एवं विभाग को गौरवान्वित  करते हुए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी की उपलब्धि प्राप्त होने पर डा संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य , प्राचार्य यशवंत साहू, डी के श्रीवास्तव, संदीप सोनी,पी डी पटेल, पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति कार्य, प्रशिक्षक अनिल लोधी ,परवेज खान, रमा साहू ,नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, अमर साहू , विद्यालय स्टाफ  एवं खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त करते हुई छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।