जेण्डर कैम्पेन नई चेतना 3.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में समनापुर की पुष्पलता मरकाम लेंगी भाग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जेण्डर कैम्पेन नई चेतना 3.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में समनापुर की पुष्पलता मरकाम लेंगी भाग

 कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली के लिए हुई रवाना

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 23 नवम्बर,25 नवंबर 2024 को जेण्डर कैम्पेन नई चेतना 3.0 के शुभारंभ कार्यक्रम रंगभवन ऑडिटोरियम, ऑल इंडिया रेडियो, संसद मार्ग, पंडित पंत मार्ग एरिया, संसद मार्ग एरिया, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में डिंडोरी जिले के 

समनापुर विकासखंड की समता समन्वयक सुश्री पुष्पलता मरकाम एवं समता सखी सुश्री शशिकला मरावी भाग लेंगी।


मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डिण्डोरी जिले के सभी सात विकासखंडो में लोक अधिकार केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें 7 समता समन्वयक एवं 14 समता सखी कार्यरत है। समता समन्वयक व समता सखी का मुख्य कार्य योजनाओं से वंचित गरीब परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर योजनाओं की पहुँच सुलभ बनाना है।

लोक अधिकार केन्द्र, समनापुर की समता समन्वयक सुश्री पुष्पलता मरकाम एवं समता सखी सुश्री शशिकला मरावी 25 एवं 26 नवबर 2024 को जेंडर कॅम्पेन नई चेतना 3.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में रंगभवन ऑडीटोरियम ऑल इंडिया रेडियो संसद मार्ग एरिया नई दिल्ली में प्रतिभाग कर जेंडर अंतर्गत किए गए कार्य पर प्रस्तुति देंगी।


समता समन्वयक सुश्री पुष्पलता मरकाम बताती है , कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का जीवन पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। ऐसी पीड़ित महिलाओं कों समाज में सम्मान दिलाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लोक अधिकार केंद्र संचालित किये जा रहे है। सुश्री पुष्पलता बताती है, कि महिला अपराध से पीड़ित महिलाएं खुलकर अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है, महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में खुलकर बात भी नहीं कर पाती, ऐसी महिलाओं को हम लोक अधिकार केंद्र के माध्यम से सम्बंधित विभाग से सम्पर्क कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाते है। सुश्री पुष्पलता 2020 से लेंगिक भेदभाव के क्षेत्र में काम कर रही है,सुश्री पुष्पलता बताती है कि वे खुद भी घरेलु हिंसा से पीड़ित रही है, उन्हें भोपाल में 7 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।जिसके बाद उन्होंने खुद को सशक्त कर अपने अधिकारों को जाना, साथ ही आजीविका मिशन के साथ जुड़ कर आर्थिक रूप से सशक्त हुई। आज वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है और अपने साथ की दीदीयों को भी सशक्त कर रही है।समाज में सम्मान से जीना प्रत्येक महिला का अधिकार है।सुश्री पुष्पलता ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से महिलाओं को उनके अधिकार दिलवाये गए है। केंद्र के माध्यम पॉक्सो एक्ट, घरेलु हिंसा अधिनियम सहित अन्य कानून के बारे में जागरूक कर रहे है। लोक अधिकार केंद्र में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पीड़ित दीदीयों के साथ संवाद कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें दीदीयाँ अपनी बात खुल कर करती है,यदि उनको कोई समस्या होती है तो सम्बंधित विभाग से सम्पर्क कर तत्काल निवारण किया जाता है। जिससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आ रहा है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के प्रयास भी किये जा रहे है। सुश्री पुष्पलता अपने प्रयासों को जेण्डर कैम्पेन नई चेतना 3.0 के तहत नई दिल्ली में व्यक्त करेंगी।


 सुश्री पुष्पलता ने बताया कि जिले में लोक अधिकार केंद्र में आए कुल 1456 केस में से 1293 का सफलता पूर्वक निराकरण किया गया है और बाकि प्रकरण पर कार्य किया जा रहा है।वर्तमान में हमारे मध्य प्रदेश में 55 में से 50 जिले के 204 विकासखण्डों में 204 लोक अधिकार केन्द्र संचालित हैं। जिसके तहत मेरे जैसे 240 समता समन्वयक तथा 625 समता सखी कार्यरत हैं। हमारे लोक अधिकार केन्द्र विभिन्न विभाग द्वारा  के साथ समन्वय कर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता संबंधी कार्य कर रही हैं। वर्तमान में इन लोक अधिकार केन्द्र के माध्यम से प्रदेश में कुल 4114 घरेलू हिंसा संबंधी प्रकरणों पर कार्यवाही कर निराकरण कराया गया है। इस वर्ष समस्त विकासखण्डों में लोक अधिकार केन्द्र प्रारंभ किया जाना है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।