भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला संपन्न


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 26 अक्टूबर,भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन पर्व की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के आगामी चुनाव को लेकर बैठक संपन्न हुई। कार्यशाला के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान-2024 में लक्ष्य से अधिक, लगभग एक करोड़ 60 लाख से अधिक नागरिकजनों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाकर  इतिहास रचा है। इसके लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। संगठन पर्व में 4 से 5 नवंबर को जिला की कार्यशाला, 7,8,9 को मंडल कार्यशाला, 12, 13, 14 को शक्ति केंद्र की कार्यशाला एवं 14 से 20 तारीख के बीच में मतदान केंद्र की बूथ समिति के गठन किया जाएगा। वहीं भाजपा जिला डिंडोरी में चुनाव अधिकारी के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडे रीवा को नियुक्त किया गया है इनके साथ ही दो सह प्रभारी होंगे जो डिंडोरी के चुनाव संपन्न कराएंगे।  इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी  नरेश बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। बैठक में जिला डिंडोरी से भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया भाजपा जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।