जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज सम्पन्न,जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम स्थान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज सम्पन्न,जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम स्थान


 प्रशस्ति पत्र सील्ड एवं मेडल से किया गया पुरस्कृत


आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 21 अक्टूबर,डिण्डौरी जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2024 का आयोजन विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी में वन मण्डलाधिकारी डिण्डौरी पुनीत सोनकर के मार्गदर्शन एवं अनिल राठौर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

 क्विज़ मास्टर अश्विनी साहू पुरषोत्तम कुशराम ने बताया इस कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय धमनगाव की टीम आयुषी धुर्वे मालती मरावी आराध्या साहू  विजेता रही जिनका चयन 12 नवम्बर 2024 को ऑनलाइन  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए  किया गया है। मुख्य अतिथि अनिल राठौर ने संबोधित करते हुए कहा

मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के सौजन्य से प्रकृति के सभी जीवों के संरक्षण एवं जीवों की विविधता बनाये रखने के उ‌द्देश्य एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता करने के उ‌द्देश्य से जैव विविधता क्विज का आयोजन कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है। विद्यार्थियों को चाहिये कि वे जैव विविधता पर्यावरण संरक्षण स्वयं भी करें एवं अन्य को भी सिखाए।

 उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर से 100 विद्यालयों का लक्ष्य प्रतियोगिता हेतु दिया गया था जिसपर डिंडौरी ज़िलें द्वारा 106 विद्यालय पंजीकृत हुए 89 विद्यालय के 255

प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शी शिक्षक सम्मिलित हुए  द्वितीय स्थान-शासकीय मॉडल स्कूल शहपुरा ऋतिक यादव ब्रजेश परस्ते शिवानी झारिया एवं तृतीय स्थान पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरई हेमलता मथेश अरमान कु प्रियंका रहे हैं। विजेताओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रशस्ति-पत्र एवं सील्ड मेडल से पुरुस्कृत किया गया। 

ये रहे उपस्थितः अनिल राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला डिण्डौरी, बाला सुब्रमण्डयम एन, वन मण्डलाधिकारी (प्रशिक्षु भावसे), ध्रुव श्रीवास्तव, वन मण्डलाधिकारी (प्रशिक्षु भावसे),रति सिंह सिंद्राम, जिला शिक्षा अधिकारी डिण्डौरी, एस०के० द्विवेदी, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी, सुदीप कुमार मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी, क्विज मास्टर अश्विनी कुमार साहू, पुरषोत्तम कुमार कुशराम, श्रीमति लतिका डेनियल, श्रीमति उपासना चौबे, डी०आर० सिंगरोरे, बनपाल प्रमोद दास पाटिल, सोमनाथ भारतीया, उदयभान सिंह मरावी, नितिन सिंह माकों, वनरक्षक शोभितराम बनवासी, अमृत सिंह मसराम, श्रीमति दीपलता माका, ज्योतिसरोज धुर्वे, श्रीमति सुनीता मरावी, श्रीमति खुश्बू नरावी, श्रीमति अनीता धुर्वे उदय सिंह धुर्वे,पुन्नू लाल धुर्वे,वीरेन्द्र धुर्वे,तान सिंह सैयाम,मान सिंह मरावी,राजेश कुमार परते रामजीघर बड़गैया मनोज चौकसे उपस्थित रहे।प्राचार्य  एस के द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।