शासकीय हाई स्कूल मुड़की में निवेदिता जयंती पर हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शासकीय हाई स्कूल मुड़की में निवेदिता जयंती पर हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 28 अक्टूबर,महाकौशल विज्ञान परिषद एवं राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा शासकीय हाई स्कूल मुड़की में निवेदिता जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनामिका शर्मा राष्ट्र जिला कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति, श्रीमती अंतिमा गुप्ता नगर तरुणी प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति, डॉ. विकास जैन महाकौशल विज्ञान परिषद, श्रीमती सुनीता नामदेव जिला संयोजक महाकौशल विज्ञान परिषद ने दीप प्रज्जवलित कर विद्यार्थियों को संबोधित किया।

    प्राचार्या श्रीमती सुनीता नामदेव ने बताया कि बालिका शिक्षा उत्थान में भगिनी निवेदिता का योगदान अविस्मरणीय है, उन्होंने सन 1898 में कोलकाता में उस समय बालिका विद्यालय की स्थापना की जब समाज के संभ्रांत लोग अपनी बालिकाओं को विद्यालय भेजना पसंद नहीं करते थे। अनामिका मिश्रा ने बताया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में आपने अंग्रेजों की दमन नीति का विरोध कर योगदान दिया। श्रीमती अंतिमा गुप्ता ने कहा कि कोलकाता में फ्लैग महामारी फैलने के दौरान आपने महिलाओं की टोली बनाकर तन मन धन से रोगियों की सेवा की। विज्ञान भारती के डॉ. विकास जैन ने बताया कि अपने भारतीय प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के शोध कार्य को विश्व पटल तक ले जाने में सहायता की। 

    कक्षा दसवीं की छात्रा सुश्री तनिष्का सैयाम ने बताया कि एक विदेशी महिला होकर भी अपने भारतीय संस्कृति को अपनाकर भारत राष्ट्र की सेवा कर अपने गुरु स्वामी विवेकानंद जी के दिए नाम को सार्थक किया। विद्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप सदन विजेता रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक  शकील मंसूरी ने किया। मार्गदर्शक शिक्षक सुश्री लक्ष्मी सैयाम, सुश्री माया धुर्वे एवं सुश्री सोनाली पांडे की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।