आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 26 अक्टूबर,डिण्डौरी जिले के शहपुरा के शारदा चौक में 23 नवंबर से लगातार श्रीमद् भागवत पुराण सप्ताहिक कथा का आयोजन चल रहा है। यहां पंचदश नाम जूना अखाड़ा के संत महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से कथा का वाचन किया जा रहा है। वहीं कथा के मुख्य यजमान स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ चंद्रभान साहू व उनकी धर्मपत्नी विजया साहू हैं। कथा के चौथे दिन आज कंस अत्याचार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म सहित अन्य कथाओं का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रोता दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
यहां कथा सुनने शहपुरा, करौंदी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।