आय से अधिक संपत्ति मामले में जाड़ा सुरंग सचिव मनोज यादव के घर लोकायुक्त का छापा,दस सदस्यी टीम कर रही जांच - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आय से अधिक संपत्ति मामले में जाड़ा सुरंग सचिव मनोज यादव के घर लोकायुक्त का छापा,दस सदस्यी टीम कर रही जांच

     गणेश पांडेय आई विटनेस न्यूज़ 24
                बुधवार 16 अक्टूबर 
डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग के सचिव मनोज यादव के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। जैसे ही इनकी शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची लोकायुक्त की 10 सदस्यों वाली  टीम ने ग्राम बम्हनी बंजर में सचिन के आवास में दबिश जी और लगातार जांच अभी जारी है।लोकायुक्त की टीम के पहुंचने की खबर सुनते ही गांव के लोग सचिव के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई को देख रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने अभी किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है।
 जाड़ा सुरंग ग्राम पंचायत सचिव मनोज यादव के खिलाफ लगातार आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थी जिस पर आज लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की है।लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी दिलीप झरबड़े की अगुवाई में दस सदस्यीय टीम आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही है।
 सूत्रों की माने तो जिले में और भी अधिकारी कर्मचारी लोकायुक्त की रडार पर है जल्द ही किसी और अधिकारी/कर्मचारी  पर भी आय  से अधिक संपत्ति मामले में गाज गिर सकती है।