पुलिस लाईन में विधि-विधान के साथ किया गया शस्त्र पूजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुलिस लाईन में विधि-विधान के साथ किया गया शस्त्र पूजन


 आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 12 अक्टूबर,विजयादशमी_पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन में कलेक्टर  हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, विधायक डिंडौरी  ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष  अवधराज बिलैया  सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। 

    कलेक्टर  हर्ष सिंह ने मां काली के सामने कुम्हड़े की प्रतीकात्मक बलि दी। सभी ने पुलिस लाइन रक्षित केंद्र का भ्रमण कर वाहनों पर पुष्प वर्षा कर पूजन किया। शस्त्र पूजन में अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, एसडीओपी केके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।