ग्राम पंचायत का सचिव निकला धन कुबेर ,लोकायुक्त जबलपुर के छापे से खुले राज ,अभी भी चल रही जांच - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत का सचिव निकला धन कुबेर ,लोकायुक्त जबलपुर के छापे से खुले राज ,अभी भी चल रही जांच

गणेश पांडेय आई विटनेस न्यूज़ 24
गुरुवार 17 अक्टूबर 
डिंडोरी। जबलपुर लोकायुक्त ने बुधवार को डिंडौरी के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जाड़ासुरंग के सचिव मनोज यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज करने के बाद छापेमारी कर दी। डीएसपी दिलीप झरबड़ेकी अगुवाई में दस सदस्यीय टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच करने सुबह पांच सचिव के आवास पहुंच गई। छानबीन के बाद ग्राम सचिव धनकुबेर निकला है। 
 2005 में हुई थी सचिव की नियुक्ति
 बताया जाता है कि आरोपी मनोज यादव की नियुक्ति साल 2005 में पंचायत कर्मी के रूप में हुई थी। इसके बाद वह पदोन्नति पाकर साल 2014 में पंचायत सचिव बना था। वर्तमान में उसका वेतन लगभग 45 हजार रुपये है। समनापुर जनपद के जाड़ासुरंग श पंचायत में पदस्थ सचिव पर त्ति मनमानी के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।
नगदी समेत दो लग्जरी वाहन मिले है  जिसमें एक कार साढे चार लाख की है  जबकि एक टूव्हीलर चार लाख 70 हजार रूपए की है।
बैंकों, लॉकर की जांच भी होगी 
- लोकायुक्त एसपी संजय साहू के अनुसार डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग के सचिव मनोज यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की • शिकायत प्राप्त हुई थीं। लोकायुक्त की टीम ने उसके बम्हनी स्थित आवास एवं कार्यालय में सुबह पांच दबिश दी। 140 प्रतिशत अवैध संपत्ति मिली है।
 बैंकों और लॉकर की जांच,परिजनों के नाम पर भी संपत्तियां
लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े दबिश के दौरान घर में मिले सोने के जेवरात का मूल्य लगभग पांच लाख है। इसके इसके अलावा 6 संपत्तियों की रजिस्ट्री मिली है जो सचिव और उसके परिजनों के नाम पर है। इसके अलावा 23 हजार नगद, साढे चार लाख की कार, चार लाख 70 हजार रूपए की टूव्हीलर मिली। बैंक खातों को सील कर दिया गया है और जमा रकम के संबंध में बैंक से जानकारी मांगी गई है