तेजस्वी भारत के पुनर्निर्माण का ध्येय को लेकर राष्ट्र सेविका समिति सतत् कार्यरत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तेजस्वी भारत के पुनर्निर्माण का ध्येय को लेकर राष्ट्र सेविका समिति सतत् कार्यरत

गणेश पांडेय आई विटनेस न्यूज़ 24
मंगलवार 15 अक्टूबर
 राष्ट्र सेविका समिति डिण्डौरी का विजयादशमी उत्सव शस्त्र, शास्त्र पूजा  एवम राष्ट्र सेविका समिति का स्थापना दिवस कार्यक्रम परंपरागत उल्लास एवम उत्साह के साथ आयोजित किया जा गया। नगर की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं  राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका एवं जानीं - मानीं लेखिका श्रीमती त्रिवेणी मिश्रा जी का मुख्य आतिथ्य एवं सानिध्य  प्राप्त हुआ । श्रीमती मिश्रा ने कहा महिला शक्ति एक स्वरूपा मां हैं और इस मां की शक्ति का उपयोग से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सकती है।मुख्य वक्ता  मण्डला विभाग कार्यवाहिका श्रीमती शिखा राय ने अपने उद्बोधन में कहा "तेजस्वी भारत के पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर संगठन सतत् कर्म पथ पर अग्रसर है " स्वा आधारित चिंतन और मूल भारतीय जीवन दर्शन तरुण पीढ़ी को मार्गदर्शिका है।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में सेविकाओं ने सामूहिक योग का प्रदर्शन, सुभाषित, गीत, प्रार्थना और वंदेमातरम का गायन किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संतोषी सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बहनें और नगर से अधिक संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।