भाजपा डिण्डोरी ने सदस्यता अभियान के पहले चरण में 70119 सदस्य बनाये - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा डिण्डोरी ने सदस्यता अभियान के पहले चरण में 70119 सदस्य बनाये


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 26 सितम्बर,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में जिले की सदस्यता 70000 के पार हो चुकी है वहीं शुभांकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  के नेतृत्व में 1 करोड़ के पार सदस्यता भाजपा मध्यप्रदेश ने की है। यह सदस्यता अभियान का पहला चरण है दूसरे चरण सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें भाजपा के द्वारा अधिकतम सदस्य बनाने का लक्ष्य होगा इसके साथ ही ऑनलाइन के पश्चात ऑफलाइन सदस्यता का भी प्रावधान होगा जिसमें नेटवर्क विहीन क्षेत्र में भाजपा के द्वारा सदस्यता कराई जाएगी भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि हमें यह सदस्यता का क्रम निरंतर जारी रखना है हर मतदान केंद्र में सदस्यता हो इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो इसकी चिंता करना है सदस्यता अभियान न केवल भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है बल्कि उन्हें राष्ट्रहित व सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कह सकता है कि उसके लिए दल से बढ़कर देश है। उन्होंने कहा कि 1977 में जब लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने किया था, तब भारतीय जनसंघ का विसर्जन करते हुए जनता पार्टी के रूप में देश के अंदर विपक्षी दलों का जो गठबंधन बना था, उसमें हमारे नेतृत्व ने देश के लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। इसी तरह, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी  के मार्गदर्शन और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान 140 करोड़ भारतीयों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना 'सेवा ही संगठन है' के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करके दिखाया है। भारतीय जानता पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ वरिष्ठ जन, सभी जिले से लेकर मतदान केन्द्र तक के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह है संगठन पर्व के इस सदस्यता महाभियान में आप सभी दूसरे चरण में 15 अक्टूबर तक मतदान केन्द्र में अभियान को निरंतर जारी रखते हुए अधिकतम सदस्यता करायें।