आई विटनेस न्यूज़ 24 सोमवार 27 मई
एसडीएम डिंडोरी रामबाबू
देवांगन ने आज जिला चिकित्सालय डिंडोरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
तहसीलदार डिण्डौरी एवं राकेश बघेल कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.
डिण्डौरी भी मौजूद थे। जिला चिकित्सालय डिण्डौरी का विद्युत आपूर्ति के संबंध में
संयुक्त कक्षों का मुआयना किया। निरीक्षण में पी.आई.सी.यू. वार्ड में सतत् विद्युत
आपूर्ति हेतु दो नंबर यू.पी.एस. स्थापित होना पाया गया, किन्तु
निरीक्षण के दौरान दोनो यू.पी.एस. चालू हालत में नही पाये गये जिस कारण
पी.आई.सी.यू. वार्ड में बेकअप सप्लाई बंद मिली। एसडीएम ने पी.आई.सी.यू. वार्ड में
स्थापित दोनों यू.पी.एस. का तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिससे उक्त वार्ड में विद्युत आपूर्ति बंद होने पर स्थापित दोनों यू.पी. एस. से
बेकअप विद्युत आपूर्ति बनी रहे। इसी प्रकार से आई.सी.यू. वार्डः आई.सी.यू. वार्ड
में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु बेकअप सप्लाई सोलर पेनल से संचालित होना पाया
गया, किन्तु उपस्थित नर्सिंग स्टॉफ
द्वारा अवगत कराया गया कि कभी-कभी बिजली बंद होने पर बेकअप सप्लाई चालू नही होती
हैं। जिसमें सोलर पेनल में लगे यू.पी.एस. को सही कराने कहा गया। एस.एन.सी.यू.
वार्डः उक्त वार्ड में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु बेकअप सप्लाई की
सुविधा नही पायी गई, यू.पी.एस./जनरेटर स्थापित नही
पाया गया। एसडीएम देवांगन ने एस.एन.सी.यू. वार्ड
अति महत्वपूर्ण वार्ड है अतः तत्काल बेकअप सप्लाई हेतु ऑटोकट जनरेटर उपलब्धता
कराये जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। ब्लड बैंक वार्ड में निर्बाध
विद्युत आपूर्ति हेतु बेकअप सप्लाई यू.पी.एस. से होना पाया गया किन्तु उपस्थित
स्टॉफ द्वारा बताया गया कि यू.पी.एस. से आंधे घंटे का बेकअप सप्लाई हो पाता है।
जिसमें एक अतिरिक्त यू.पी.एस. स्थापित कराने कहा गया। इसके बाद पैथालॉजी वार्ड में
बेकअप सप्लाई हेतु सप्लाई यू.पी.एस. स्थापित होना पाया गया, किन्तु
उपस्थित स्टॉफ द्वारा बताया गया कि यू.पी.एस. से आंधे घंटे का बेकअप सप्लाई हो
पाता हैं। यहां एक अतिरिक्त यू.पी.एस. स्थापित कराये जाने कहा गया। मेंटरनिटी
वार्ड में बेकअप विद्युत आपूर्ति की सुविधा है, परंतु
स्थापित डिजीसेट को मेन्युवली ऑपरेट करना पड़ता है। जिसमें ऑटोकट डिजीसेट स्थापित
कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड में लगे कूलर में कूलिंग मोटर खराब पाया गया जिससे
वार्ड में गर्मी अधिक थी। कूलर का कूलिंग मोटर को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए
गए। वार्ड में 1 नग पंखा खराब पाया गया। जिस पर
खराब पंखा को तत्काल सही कराने कहा गया। तत्पश्चात डायलिसिस वार्ड में डायलिसिस
हेतु 4 मशीन स्थापित है परंतु 1 ही मशीन में
सोलर पेनल से बेकअप सप्लाई उपलब्ध हैं एवं वार्ड के बाहर स्थापित डिजीसेट खराब
पाया गया। एसडीएम डिंडोरी ने सभी मशीनों में बेकअप सप्लाई हेतु स्थापित खराब
डिजीसेट को तत्काल सुधार कार्य कराने कहा है। इसी प्रकार से कैजुअल्टी वार्ड में
बेकअप सप्लाई सोलर पेनल से होना पाया गया है।
एसडीएम देवांगन ने
सीएमएचओ और संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भवन में शीघ्र ही
दुरुस्तीकरण के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीजों और
परिजनों की सुविधाओं साफ-सफाई के लिए भी विशेष निर्देश दिए हैं।