विश्व तम्बाकू निषेध दिवस एवं अतंर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस एवं अतंर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम


आई विटनेस न्यूज़ 24  बुधवार 29  मई

   कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में 31 मई 2024 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस एवं 26 जून 2024 को अतंर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त आयोजनों के लिए विभिन्न विभागों को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग द्वारा वाहनों में नशामुक्ति स्टीकर लगाना सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति का प्रचार प्रसार एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार से खेल विभाग जन अभियान परिषद नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा संयुक्त रूप से चित्रकला निबंध भाषण रंगोली गीत संगीत नुक्कड़ नाटक मैराथन प्रभात फेरी शपथ ग्रहण स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय-महाविद्यालय के 100 मीटर के दायरे में पान दुकान में गुटखा तम्बाकू आदि उत्पादों में प्रतिबंध लगाने गंभीर बीमारियों पर पोस्टर प्रदर्शनी जनपद पंचायत नगर परिषद के द्वारा शासकीय सार्वजनिक स्थलों में नशामुक्ति प्रचार प्रसार बैनर, शपथ ग्रहण कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कलापथक दलों कला मंडलियों द्वारा नाटक गीत हेल्पलाइन नम्बर प्रचार प्रसार वॉल पेंटिंग रथ आदि शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग प्रभात फेरी रैलियां मानव श्रृंखला का निर्माण शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।