28 और 29 को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

28 और 29 को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी


गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 रविवार  28 जनवरी

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को जबलपुर संभाग के कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी और हल्की वर्षा होने की आशंका है। इसके साथ ही, जबलपुर संभाग के डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, और सिवनी जिलों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना बताई गई है। आज प्रदेश के अधिकांश भागों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ठंड और सर्दी का प्रभाव प्रदेश के लगभग सभी जिलों में महसूस किए जा रहे हैं।

शीतलहर की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 13 जिलों खरगोन, मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, पन्ना, टीकमगढ़, ग्वालियर, रीवा, और शहडोल में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ठंड की स्थिति अधिक गंभीर है। इसके अतिरिक्त, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, और शिवपुरी जैसे जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी संभावना है।