भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 24 जून,डिंडौरी गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुक्रवार को डिंडौरी पहुंची। गौरव यात्रा डिंडौरी में रात्रि विश्राम कर शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंची। कलेक्ट्रेट चौराहा में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गौरव यात्रा की अगुवाई कर रहे केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गौरव यात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट चौराहा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया। रानी दुर्गावती अमर रहे के नारे लगाये गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, राजेन्द्र पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इसके बाद गौरव यात्रा सुनियामार तिराहा के लिए रवाना हुई।


