भाजपा ने किये विधानसभा चुनाव के संयोजक के नाम घोषित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा ने किये विधानसभा चुनाव के संयोजक के नाम घोषित

सुरेंद्र दुबे डिंडोरी और संतोष साहू शाहपुरा विधानसभा 2023 चुनाव संयोजक बने
आई वितनेस न्यूज 24, शुक्रवार 24 मार्च, इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनावों को 'सत्ता का सेमीफाइनल' कहा जा रहा है. दरअसल, इन विधानसभा चुनावों के खत्म होने के कुछ ही महीनों बाद 2024 के लोकसभा चुनाव होने हैं. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इन विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर लोकसभा चुनाव 2024 पर भी पड़ेगा. यही वजह है।डिण्डोरी और शहपुरा विधानसभा दोनों ही कांग्रेसियो के खाते में अंकित है इस 2023 के विधान सभा चुनाव मे भाजपा ये दोनों विधानसभा अपने खाते में लाने की कवायत तेज कर दी है इसी तारतम्य में आज दोनों विधानसभा के संयोजक की घोषणा कर दी गई है।
सुरेंद्र दुबे डिंडोरी और संतोष साहू शाहपुरा विधानसभा 2023 चुनाव संयोजक बने।