मलाजखंड में एक मजदूर की मौत और चार गम्भीर रूप से घायल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मलाजखंड में एक मजदूर की मौत और चार गम्भीर रूप से घायल

मृतक के परिवार को 50 लाख रुपिया एवं घायलों को 25 लाख रुपिया मुआवजा दिया जाए - सूरज ब्रम्हे
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 22 मार्च,मलाजखंड कॉपर माइन्स में सुरक्षा के साधन उपलब्ध नही कराने के कारण आये दिन कोई ना कोई घटना घटते रहती है। जिसमे मजदूर मारे जाते हैं। आज मलाजखंड के अंतर्गत एस. एम.एस. कॉम्पनि में अंडर ग्राउंड में काम कर रहे ग्रेबियल हरपाल नामक मजदूर की मौत सुरंग की दीवाल गिर जाने से हो गई है। वही चार मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं बताया जाता है कि एक मजदूर की भी हालात बहुत खराब है। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सूरज ब्रम्हे ने इस घटना की सी.बी.आई. जांच की मांग करते हुवे दुर्घटना में मृतक ग्रेबियल हरपाल के परिवार को मुआवजा के रूप में 50 लाख रुपिया और परिवार के एक सदस्य को मलाजखंड कॉपर माइन्स में नौकरी दिया जाये साथ ही दुर्घटना में घायलोन को 25/25 लाख रुपिया दिया जाये। श्री ब्रम्हे ने बताया कि मलाजखंड प्रबंधन की लापरवाही के चलते आये दिन कोई ना कोई घटना होते रहती है जिसमे मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। बताया जाता है कि मजदूरों को किसी भी प्रकार के सुरक्षा के साधन उपलब्ध नही कराया जाता। जिससे मजदूर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। मजदूरों को केंद्र शासन के तहत जो सुविधा मिलनी चाहिए ओ भी मजदूरों को उपलब्ध नही कराये जाते है।