कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सड़क जाम. विरोध प्रदर्शन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सड़क जाम. विरोध प्रदर्शन

गणेश पाण्डे के साथ गोरे हनुमन्त की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार  25 मार्च शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन एवं सड़क जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया है। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय में मुख्यमार्ग पर बैठ कर जाम लगा दिया है। जबलपुर, अमरकंटक, शहडोल, मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। जहा भारी सख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा विरोध प्रदर्शन में रमेश राजपाल प्रदेश प्रतिनिधि, शिवराज ठाकुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ़्तारी भी दी