गाडासरई पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे वारंटीयो को किया गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गाडासरई पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे वारंटीयो को किया गिरफ्तार

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 26 मार्च,डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डिंडोरी श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में रात्रि कांबिंग गस्त के दौरान गाड़ासरई थाना प्रभारी वेदराम हनोते के नेतृत्व में थाना gadasarai पुलिस स्टाफ के द्वारा आज दिनांक 26.03.2023 को कई दिनों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी ज्ञान सिंह पिता गेंद सिंह निवासी गन्नागुड़ा, गिरफ्तारी वारंटी अंगद सिंह पिता सहदेव परस्ते निवासी अतरिया  के ,मनोज सिंह मरावी पिता प्रताप निवासी गन्नागुड़ा, प्रताप सिंह पिता बुध सिंह मरावी निवासी  गन्नागुड़ा, फूलचंद मरावी पिता स्वर्गीय बुद्धू मरावी निवासी माधोपुर, राजू विश्वकर्मा पिता काशीराम निवासी भूसंडा , नरेश झारिया पिता बिसाहूलाल झारिया निवासी रामपुर, आलोक सिंह पिता शीतल सिंह निवासी पाटन सुनपुरी, गुलाब सिंह मरावी पिता नवल सिंह निवासी माधोपुर, चेना सिंह उर्फ चेतू पिता रघुलाल निवासी चंदना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डिंडौरी के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्रवाई में  सहा. उपनिरीक्षक, राघवेंद्र ठाकुर, के. पी. सिंह, सोन सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीण खम्परिया, दादूराम कुमरे एवं सिद्धू सिंह, आर. आशीष, सतेन्द्र उईके की तथा अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।