राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस ने किया संकल्प सत्याग्रह - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस ने किया संकल्प सत्याग्रह

राहुल गांधी जी की  लोकसभा सदस्यता निरस्त करने पर जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 27 मार्च - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता  निरस्त करने के विरोध में,  राहुल गांधी  के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया गया। संकल्प सत्याग्रह  सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों आम जनता की आवाज लोकसभा में बुलंद कर रहे थे, राहुल गांधी की लोकप्रियता  से घबराकर केंद्र पर आसीन भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए हमारे लाडले नेता राहुल गांधी  की लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी है ।हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता आम जन राहुल गांधी  के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहुल गांधी  की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। संकल्प सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की सरकार के इशारे पर हम युवाओं के ऊपर चाहे जितने मामले बना दें चाहे हमें जेल भेज दें लेकिन हम सभी राहुल गांधी  के समर्थन में धरना प्रदर्शन आंदोलन करते रहेंगे और देश के सामने भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्रकारि मुखोटे को उजागर करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल ने कहा कि आज देश के अंदर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान को खतरा है, देश एवं प्रदेश सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया को अपनाई हुई हैं, सत्या ग्रह  संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी  ने सच्चाई की आवाज को लोकसभा में बुलंद किया है, लोकसभा मे पहले राहुल गांधी  ने जो बात और मांग रखी थी उसे लोकसभा की कार्यवाही से अलग करा दिया गया ।उसके बाद राहुल गांधी  को लोक सभा में बोलने नहीं दिया गया, और जब राहुल गांधी  ने बोलना शुरू किया तो माइक को बंद कर दिया गया। केंद्र पर बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी तरह से भयभीत है, राहुल गांधी की आवाज को लोकसभा में दबाने के लिए उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त कर दी गई है।आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, सच्चाई की आवाज को दबाया जा रहा है, आज देश नहीं पूरा विश्व भाजपा की तानाशाही को देख रहा है। राहुल की आवाज देश के 140 करोड़ लोगों की आवाज है, उन्होंने गरीबों के हितों में, आम जनता के हितों में जो आवाज उठाई है उनकी आवाज के साथ कांग्रेस का कार्यकर्ता और देश का आम नागरिक खड़ा है। आज हम सभी अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह कर रहे हैं, सत्याग्रह में आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि मध्य प्रदेश एवं देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, देश में अमन भाईचारा स्थापित करने, रोजगार उपलब्ध कराने,  मंहगाई से राहत दिलाने, कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी  के नेतृत्व में केन्द्र में एवं मध्य प्रदेश में  कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना कर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम का संचालन  जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित के द्वारा किया गया, संकल्प सत्याग्रह सभा में प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी, जिला पंचायत सदस्य, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती हीरा रुदेश परस्ते, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, किशोर प्रशनानी, मकरंद मरकाम,  गोविंद बनवासी, विजय दाहिया, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पूषाम, लव कुश ठाकुर,यशु मेहरा, रामू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।