वीरांगना रानी अवंती बाई शहीद स्थल बालपुर में हुई बैठक सम्पन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वीरांगना रानी अवंती बाई शहीद स्थल बालपुर में हुई बैठक सम्पन्न

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 12 सितंबर,वीरांगना रानी अवंती बाई शहीद स्थल बालपुर जिला डिंडोरी में दिनाँक 11 सितम्बर 2022 को अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक )के प्रदेश स्तरीय निर्वाचन दल द्वारा जिला डिंडोरी में आलोक  कार्यकारिणी के गठन हेतु  लोधी समाज के शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। आलोक के प्रदेश स्तरीय निर्वाचन प्रभारी  चंद्र सिंह पटेल राष्ट्रीय प्रवक्ता, निर्वाचन सहप्रभारी -  बी एल लिल्हारे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन सदस्य  नरेश पटेल प्रदेश मीडिया प्रभारी  , के के ठाकुर प्रदेश महासचिव , बाल सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष आलोक मंडला,  राजकुमार दमाहे महासचिव आलोक मंडला,  सोहन उरोडे प्रदेश महासचिव,  राज पटेल जबलपुर , सुभाष चंद्र नागपुरे कार्यकारिणी सदस्य, विजय लिल्हारे उपाध्यक्ष बालाघाट आदि के स्वागत के पश्चात वीरांगना रानी अवंती बाई शहीद स्थल पर  माल्यार्पण एवं पूजन किया गया।
 इसके पश्चात जिला डिंडोरीआलोक संघ के विभिन्न पदाधिकारी सर्व सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।  गुलाब सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष, अरविंद कुमार ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती हेमवती ठाकुर वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष के पद पर राजेश सिंह ठाकुर , प्रभात कुमार ठाकुर,  संतोष सिंह ठाकुर, सुदामा सिंह ठाकुर - जिला संयोजक, डोलेन्द्र सिंह - ठाकुर परामर्श दात्री अध्यक्ष, जिला महासचिव के पद पर  गुमान सिंह ठाकुर , सुरेंद्र कुमार चौहान, तेज सिंह ठाकुर, प्रमोद कुमार ठाकुर - जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिरसे - जिला कार्यालय महासचिव, हरि कृष्ण ठाकुर - संगठन सचिव, जवाहर सिंह ठाकुर - जिला कोषाध्यक्ष,  सुनील कुमार ठाकुर - ब्लॉक अध्यक्ष अमरपुर, श्रीमती उषा राजपूत -  शैक्षिक मार्गदर्शक, कुमदेश कुमार मेहंदेले -  ब्लॉक अध्यक्ष डिंडोरी,  राजेंद्र कुमार सिंह - संरक्षक मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह मेहंदेले - विधि सलाहकार के पद पर निर्वाचित हुए। 
आलोक संघ के गठन का मुख्य उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना, प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करना, छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाना, समाज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना,सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु जागरूक करना एवं समाज के विकास हेतु कार्य करना है। 
प्रदेश निर्वाचन दल के पदाधिकारियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को आलोक संघ के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों को बधाई श्री बाल सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष मंडला ने प्रेषित की। वीरांगना रानी अवंती बाई के जयघोष के साथ सभा समाप्त हुई।