कांग्रेस ने तिरंगा सम्मान पदयात्रा कर अमर शहीदों को नमन किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस ने तिरंगा सम्मान पदयात्रा कर अमर शहीदों को नमन किया

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 13 अगस्त, 9 अगस्त अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस से 15 अगस्त तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ  के आदेश अनुसार समस्त जिलों में आजादी के 75 वे वर्ष पर 75 किलोमीटर  पदयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमरपुर के नेतृत्व मे  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव मध्य प्रदेश संगठन सह प्रभारी सी पी मित्तल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रभारी संगठन जिला डिंडोरी कदीर सोनी , मंडला कांग्रेस  प्रभारी दिनेश यादव,  शहपुरा विधानसभा विधायक भूपेंद्र मरावी, मंडला लोकसभा सभा चुनाव प्रत्याशी 2019 कमल सिंह मरावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरपुर महेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोषी शाहू, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष एकलव्य धुर्वे,की गरिमा मयी उपस्थित  में ग्राम पंचायत बरगा से सक्का ग्राम पंचायत तक की पदयात्रा हाथ में तिरंगे झंडे को लेकर आयोजित की गई। पदयात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, जवाहरलाल नेहरू  अमर रहे, जय जवान, जय किसान, देश के सच्चे सपूतों की जय हो, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी  जिंदाबाद, राहुल गांधी  जिंदाबाद, कमलनाथ  जिंदाबाद के नारों के साथ पदयात्रा रैली  ग्राम पंचायत सक्का  विश्राम गृह के सामने पहुंची। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सह प्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी  के निर्देश पर देश की आजादी के 75 वे वर्ष के अवसर पर 75 किलोमीटर की पदयात्रा प्रत्येक जिलों में आयोजित की जानी है, जिसका उद्देश्य है कि हम अपने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे की भावना को मजबूत करें ।आज आप नजर उठा कर देखिए देश की क्या हालत है आज महंगाई अपने चरम पर है, राशन, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली, पानी, सब कुछ महंगा है ।देश और प्रदेश की सरकार राहत देने के स्थान पर महंगाई बढ़ाने में लगी हैं।  भारत में अंग्रेजों ने नमक पर कर लगाया था, लेकिन आजाद भारत में वर्तमान सरकार ने दूध, दही ,और आटे तक पर जीएसटी लगा दिया है। आज गरीब की रोटी पर भी टैक्स लग गया है,  देश के अंदर आर्थिक हालात बद से बदतर हो चुके हैं। केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश की सरकार पूरी तरह से जनविरोधी सरकार साबित हुई हैं। सभा को संबोधित करते हुए शहपुरा विधानसभा के विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि आज देश में युवाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं, महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है केंद्र एवं प्रदेश की सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी हैं। सभा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कदीर सोनी, , मंडला कांग्रेस कमेटी प्रभारी दिनेश यादव, लोकसभा सभा प्रत्याशी 2019कमल सिंह मरावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोषी शाहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गा शाहू मेंहदवानी, अमित गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रमपुर, ने संबोधित किया। आयोजित। तिरंगा सम्मान पदयात्रा में जनपद सदस्य मालती तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलाकांत शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष एकलव्य धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह मलगाम, अजय चंदेल, रोहिणी पाराशर, विजय दाहिया, हेम सिंह भवेदी, गुमान सिंह, लियाकत अली, शान मंसूरी, सफीक खान, विनोद पाठक, शिव कुमार राव, संजय दुबे, संदीप झारिया, शिव कुमार दुबे,रामजी शाहू, नरेश कुमार पाठक, कुलेश बनवासी, अनिल बनवासी, कैलाश धुर्वे, कमलेश, अरविंद सांड्या, सुरेश सरोते, हीरा मरावी, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरपुर महेंद्र ठाकुर ने किया।