तिरंगा फहराने के दौरान नीचे आया तिरंगा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तिरंगा फहराने के दौरान नीचे आया तिरंगा

ध्वज संहिता का नही रखा गया ध्यान
केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते फहरा रहे थे तिरंगा
बिना फहरे नीचे आया तिरंगा तो फिर सही करके दोबारा फहराया गया तिरंगा
केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया इसे प्रशासन की चूक
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डिंडौरी पहुंचे थे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 13 अगस्त, -डिंडौरी जिला प्रशासन हर घर तिरंगा कार्यक्रम को कितनी संजीदगी से ले रहा है जिसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन तिरंगा बिना फहरे ही नीचे आ जाता है जिसके बाद आनन फानन में तिरंगे को सही करके दोबारा फहराया जाता है। यह पूरा वाक्या कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर रानी दुर्गावती चौक पर हुआ जहाँ तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे का अपमान हुआ जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और नगर परिषद के जिम्मेदारों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तिरंगा फहराने व कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से जब मीडिया ने तिरंगे के अपमान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे प्रशासनिक चूक बतलाया है।