कलेक्टर रत्नाकर झा करेंगे डिण्डोरी पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर रत्नाकर झा करेंगे डिण्डोरी पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण

आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 15 अगस्त,कलेक्टर रत्नाकर झा 15 अगस्त 2022 को प्रातः 9ः00 बजे पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रातः 8ः55 बजे मुख्यातिथि का आगमन होगा। 9ः00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9ः05 बजे परेड निरीक्षण, 9ः15 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9ः30 बजे हर्ष फायर, 9ः40 बजे मार्च पास्ट, 10ः00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः45 बजे पुरूस्कार वितरण और 11ः00 बजे आभार प्रदर्शन होगा।