विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को भाजपा ने डिण्डोरी नगर में निकली मौन जुलूस - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को भाजपा ने डिण्डोरी नगर में निकली मौन जुलूस

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 14 अगस्त, आज भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी द्वारा विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को डिंडोरी नगर में मौन जुलूस निकाल कर देश के विभाजन के समय मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।  14 अगस्त को जो देश का बंटवारा हुआ उस बंटवारे के दौरान नागरिकों के साथ में जिस प्रकार का कत्लेआम  हुआ और महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुए यह सारी  घटनाक्रम हुई उसको महसूस किया गया वह घटनाक्रम आज नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारे इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन पर यह कार्यक्रम  का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी हमारे इतिहास को ना भूलें, क्योंकि जो इतिहास भूल जाता है वह अपनी धरोहर के साथ न्याय नहीं कर पाता हैं इसलिए यह विभाजन विभीषिका  दिवस पर उन घटनाक्रमों को जनमानस के मध्य पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज 14 अगस्त इस विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को नई पीढ़ियों के जेहन में पहुंचाने उसका स्मरण दिलाने और क्या-क्या घटनाक्रम घटित हुआ यह मानस पटल पर पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से  यह कार्यक्रम किया गया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत,  कार्यक्रम के प्रभारी अनुराग गुप्ता, महेश पाराशर, राहुल पांडे के साथ पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाशचंद जैन अशोक अवधिया, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, के के सोनी, राजेंद्र पाठक, प्रभात जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, जय सिंह मरावी जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को  जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवा  मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, कुवरिया मरावी, रजनी श्रीवास उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, भागीरथ उरैती मोहन सिंह राठौर,नरेश चंदेल, आशीष सोनी, जयसिंह राठौर, राजकुमार बर्मन, पीताम्बर पाराशर, यशवंत तोमर, तरुण ठाकुर, चंदर सिंह परमार, कान्हा शर्मा,शांतनु पाठक, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।