डिंडौरी में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत साईकिल रैली निकाली गई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत साईकिल रैली निकाली गई

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 13 अगस्त, कलेक्टर  रत्नाकर झा के द्वारा ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत विशाल साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साईकिल रैली प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई। साईकिल रैली चंद्रविजय कॉलेज से होते हुए सूबखार, जबलपुर बस स्टैण्ड, भारत माता चौक, उत्कृष्ट विद्यालय, रानी दुर्गावती चौक, अमरकंटक तिराहा, वीर दुर्गादास राठौर स्मारक से वापस रानी दुर्गावती चौक तक आई। साईकिल रैली में सभी सहभागी तिरंगा झण्डा लहराते हुए शामिल हुए। उन्होंने ’’भारत माता की जय’’ और ’’स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’’ ’’वंदे मातरम’’ के नारे लगाये। इस अवसर पर कलेक्टर  रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक  संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष  पंकज तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  महेश पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडौरी  बलवीर रमण, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री आरईएस  डी.एस. बघेल, जिला समन्वयक एनआरएलएम श्रीमती मीना परते, तहसीलदार डिंडौरी  गोविंदराम सलामे,  नरेन्द्र राजपूत, डॉ. सुनील जैन,  राजेन्द्र पाठक,  अवधराज बिलैया सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।