नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण

ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 26 अगस्त,आदिम संस्कृति के प्रतीक एवम राष्ट्रीय मानव प्रतीक नागा बैगा नागा बैगिन के प्रतिमा का अनावरण समारोह का आज मलैया टोला चौराहा डिण्डोरी में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय इस्पात एवम ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे। बैगा आदिम जनजाति समाज के जिलाध्यक्ष अमर सिंह मोहतड़िया नेजानकारी दी  कार्यक्रम के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम  नगर परिषद अध्यक्ष डिण्डोरी होंगे। विशिष्ट अतिथि ओमकार सिंह मरकाम  विधायक ओमप्रकाश धुर्वे पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र राजपूत जिलाध्यक्ष भाजपा महेश पाराशर उपाध्यक्ष नगर परिषद नंदराम बैगा संरक्षक बैगा आदिम जनजाति समाज पचलू सिह भारतीय प्रदेश संयोजक नारायण सिह भारतीय अध्यक्ष बैगा जनजाति समाज संघ अर्जुन सिंह तोतड़िया पद्म  दिनेश भारतीय प्रदेश सचिव सहित समाज के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहेंगे। समाज के एवं सभी सम्मानीय क्षेत्रीय जनों से अधिक  संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आगृह किया गया