जिला कांग्रेस संगठन चुनाव में कांग्रेस के समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला कांग्रेस संगठन चुनाव में कांग्रेस के समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद

डिंडोरी-जिला कांग्रेस संगठन चुनाव अधिकारी प्रशांत सिंह ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते को दी बधाई।
आईविटनेस न्यूज 24:डिंडोरी-जिला कांग्रेस कमेटी संगठन चुनाव अधिकारी डीआरओ प्रशांत सिंह के मुख्य आतिथ्य, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की अध्यक्षता, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते के विशिष्ट आतिथ्य में विश्राम गृह में बैठक आयोजित हुई, बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी संगठन चनाव निर्वाचन अधिकारी प्रशांत सिंह ने कहा कि आप सभी ने मिलकर युवा आदिवासी नेता रूदेश परस्ते को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कराकर जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान किया है,मैं रूदेश परस्ते को हार्दिक बधाई देता हूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संगठन चुनाव अधिकारी ने मुझे जिला कांग्रेस कमेटी संगठन चुनाव अधिकारी डी आर ओ बनाया गया है,। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023, एवं लोकसभा चुनाव 2024,एक चुनौती के रूप में सामने है,। प्रशांत सिंह ने कहा कि संगठन के चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता के साथ कराए जाएंगे आप लोगों के द्वारा जो भी सदस्यता अभियान चलाया गया है, वही सदस्य संगठन चुनाव में मतदाता होंगे ।निष्ठावान कांग्रेस के कार्यकर्ता को संगठन में स्थान मिलेगा, जिन साथियों ने सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, संगठन में उनको ही महत्वपूर्ण स्थान दिलाया जाएगा। हम सब का उद्देश्य है की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, हम सभी के लाडले नेता माननीय राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ जी के हाथों को मजबूत करें, कांग्रेस को मजबूत करें, और आपसी मतभेद को भुलाकर केवल कांग्रेस के लिए काम करें।
विश्राम भवन में आयोजित बैठक में, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नित्या नंद कटारे, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, अकील अहमद सिद्धकी जिला महामंत्री, मुकेश तिवारी जिला संगठन मंत्री, डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल, बजाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लोकेश पटेरिया, गाडासरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमाकांत साहू, सुरेंद्र सरैया प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल, गीता सैयाम कांग्रेस सेवादल, संतोषी शाहू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हीरा देवी परस्ते सदस्य जिला पंचायत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचंद पूषाम, जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र प्रभारी विजय दाहिया, वैभव कृष्ण परस्ते अध्यक्ष जिला एन एस यू आइ,अजय चंदेल, रोहिणी पाराशर, गणेश दास सोनवानी, तकाज अहमद मंसूरी,कुंज लता सांडया, वृन्दा परस्ते, रामजी शाहू, आरती यादव, रोशनी,मोहंती,अजय शाहू,आसमा खां, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक मे उपस्थित थे।