बालाघाट सांसद के लिए डिंडोरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बालाघाट सांसद के लिए डिंडोरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि यज्ञ


ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 28 मार्च,बालाघाट के भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन के दिये विवादित बयान के बाद अब मप्र प्रदेश की भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल 26 मार्च को बालाघाट जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा था लेकिन महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तभी भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर अमर्यादित ओर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि SP कलेक्टर भी 24 घंटे काम करते है झक नही मराते है,मानदेय है नोकरी नही है
जिसके बाद बालाघाट में पुतला दहन की चेतावनी दी गई थी आगनबाडी कार्यकर्ताओ के द्वारा वही डिंडोरी में सोमवार की दोपहर सांसद ढाल सिंह बिसेन के लिए डिंडोरी कलेक्ट्रेट तिराहा में सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में तहसीलदार डिंडोरी को ज्ञापन सौपा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।