आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 22 मार्च,मंडला लोकसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरा रिपटा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता व क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित रहे।आयोजित होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने सभी कार्यकर्ता एवं नागरिकों के साथ जमकर रंग गुलाल खेलते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं के साथ लोक संगीत में नृत्य भी किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा प्रदेशमंत्री व विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, मंडला भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुनील जैन पूर्व जिला अध्यक्ष कमल अग्रवाल, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, पूर्व विधायक डॉ.सीएस भवेदी, वरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मनोहर सोनी, प्रीतम मरावी, बद्री साहू, मंडला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, विष्णु अवधिया, जिलामंत्री अनुराग गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय, शहपुरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, मेहंदवानी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, मंडल महामंत्री अनिल साहू, कमला साहू, बाबा ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश परस्ते, राहुल रैकवार, सुभांशु चंद्रोल, पुष्पेंद्र तेकाम, पवन झारिया, सचिन मानिकपुरी, तुलाराम प्रजापति, काशी झारिया, डिण्डोरी क्षेत्र के नागरिक विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नागरिकगण उपस्थित रहे।

Home
Unlabelled
होली मिलन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते
होली मिलन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।